
जावरा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. किरण वाडिवा के मार्गदर्शन में, सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी के निर्देशन में जावरा ब्लॉक में आज दस्तक अभियान का शुभारंभ ( डायरिया सह दस्तक अभियान) भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा द्वारा बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर इंदिरा नगर आंगनवाड़ी केंद्र पर किया।
इस अवसर पर दो पैकेट ओआरएस , जिंक टेबलेट भी दी, प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि यह अभियान दिनांक 14 जुलाई से 31अगस्त 2026 तक चलेगा, शहरी क्षेत्र के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर एवं प्रत्येक गांव में कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर ,एएनएम ,आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की जांच कर उपचार दिया जाएगा तथा कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती किया जाएगा, सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी,बीईई बसंतिलाल मईडा,बीपीएम रघुनंदन पाटीदार ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल्यकाल मृत्यु दर में कमी लाना है 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए का अनुपूरण करने एवं सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान बाल्यकालीन निमोनिया एवं दस्त/ डायरिया की तुरंत पहचान प्रबंधन रेफरल एवं समुदाय को समुचित शिशु एवं बाल्य आहार पूर्ति संबंधित समझाइए देना है । स्तन पान के संबंध में परामर्श जन्मजात विकृति ,एनीमिया ,कुपोषण आदि का चिन्हांकन कर प्रबंधन एवं छूटे हुए बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जावेगा इस अवसर पर दिनेश उपाध्याय, धीरज जाटव, ज्ञानेश पाटीदार,नाहरी, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थिति थे।