रतलाम रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का आयोजन संत श्री वाटिका चंपा विहार में किया गया



रतलाम । रतलाम रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का आयोजन सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका चंपा विहार में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रवि जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली, अध्यक्षता परमजीत सिंह तनुजा प्रदेश अध्यक्ष, विशेष अतिथि प्रहलाद पटेल महापौर, मनोहर पोरवाल रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ,मनीषा मनोज शर्मा नगर निगम अध्यक्ष, अनिल राव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अजय सरावगी ,रामबाबू शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजेश हार्डिया, संजय जैन के विशेष आतितथ्य में हुआ।
मीडिया प्रभारी सुनील पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान गणेश जी की मूर्ति के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अनोखीलाल दख, सचिव जयंतीलाल जैन, कोषाध्यक्ष मोहनलाल भंडारी, संयोजक सुभाष मूणत, सहसंयोजक आशुतोष वशिष्ठ, संदीप बोथरा ,राकेश मोदी, महेंद्र डांगी, नवल किशोर अग्रवाल, रागिनी वशिष्ठ, सोनाली पोरवाल, रंजीत सिंघल आदि ने किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में गणेश वंदना व्योम ग्रुप ने प्रस्तुत की । स्वागत गीत सोनाक्षी चावड़ा ने प्रस्तुत किया।
डॉ रवि जिंदल ने कहा कि हमारे देश में संगठन समस्या का समाधान करता है आवश्यकता आविष्कार की जननी है हमें हर कार्य अच्छे से करना चाहिए। परमजीत सिंह खनूजा ने कहा कि भोपाल में भॊजपाल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है । मनोहर पोरवाल ने कहा कि जब भी किसी परिवार में खुशियों का उत्सव सजाता है जब किसी बेटी की विदाई होती है जब किसी बेटे के सिर पर सेहरा सजता है जब किसी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होता है जब किसी विद्यालय में दीक्षांत समारोह होता है तो उनके पीछे आयोजन को सफल करने वाले टेंट व अन्य व्यवस्था करने वालो की अहम भूमिका रहती है किंतु वे लोग सामने नहीं आते हैं ये सभी लोग अभिनंदन के पात्र हे । प्रहलाद पटेल ने कहा कि जंगल में मंगल करने का कार्य टेंट व्यवसायी करते हैं। समिति ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया ।इस दोरान महोत्सव समिति ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन महापोर को दिया। कार्यक्रम संयोजक सुभाष मूणत का 101 किलो फूलो की माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के टेंट, लाइट, साउंड,केटरर्स, फ्लावर, जनरेटर व्यवसाय से जुड़े महेंद्र बोथरा, केसर सिंह जैन, वीरेंद्र बाफगावकर,संजय जैन, राजकुमार अग्रवाल, दिलीप बांठिया, जाकिर भाई, महेंद्र भण्डारी, राजू परीयानी, जतिन पगारिया, सुनील मूणत,बंटी मरमट, नीलेश पाठक, पवन कोठारी, सोनू राठौड़, गौरव जादोन, कपिल पंड्या, लोकेश परिहार, दीपक भटनागर, मनीष बोरीवाल,मदन खिमेसरा, कमल सिंघल कौशिक अग्रवाल,मयंक तिवारी आदि मौजूद थे।बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी व उज्जैन इंदौर, मन्दसौर, भोपाल, जबलपुर, सतना, कटनी व 57 जिलो के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन विकास शैवाल ने व आभार संदीप बोथरा किया।