

जबलपुर। टैली सॉल्यूशंस के महाकौशल क्षेत्र के बिजनेस मैनेजर चारु चव्हाण के स्थानांतरण के अवसर पर महाकौशल क्षेत्र के बिजनेस पार्टनर्स द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बिजनेस पार्टनर्स ने श्री चव्हाण के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सहयोग, नेतृत्व एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नितिन जैन ने देते हुए बताया कि श्री चारु चव्हाण ने अपने कार्यकाल के दौरान महाकौशल क्षेत्र में टैली के बिजनेस पार्टनर्स के साथ मजबूत समन्वय स्थापित कर व्यवसाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख बिजनेस पार्टनर्स अनिलेष झुलेरे, नीरज खंडेलवाल, रजनीश यादव, सुशील सिहासने, सोनू, श्रीकांत, नमन ताम्रकार सहित टैली सॉल्यूशंस से चारु चव्हाण एवं राकेश गुप्ता, टैली कैपिटल से मुजीब खान, टैली एक्सीलेटर टीम से विजय द्विवेदी एवं स्वतंत्र सिंह, तथा बिजनेस कोच गुलरेज खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों द्वारा श्री चारु चव्हाण के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया।