सरदार गुरनाम सिंह जी डंग की स्मृति में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह 1 अगस्त शनिवार को

रतलाम । मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा द्वारा सरदार गुरनाम सिंह जी डंग की स्मृति में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के उन सिख मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने वार्षिक परीक्षा 2025–26 में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता को सुदृढ़ करना है।
जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए रतलाम शहर से बाहर अध्ययनरत हैं, उनका सम्मान उनके माता-पिता द्वारा भी ग्रहण किया जा सकता है। वह सिख बच्चे जिनके परसेंटेज 75 से कम है उनके मार्गदर्शन के लिए उच्च श्रेणी के मार्गदर्शक भी उपस्थित रहेंगे ।साथ ही कैरियर गाइडेंस के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर स.मंजीत सिंघ जी गंभीर ( HOD) केमिस्ट्री उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 4:30 बजे से परिसर, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, न्यू रोड, रतलाम पर होगा ।
केंद्रीय सभा उपाध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह डंग ने बताया कि सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के इच्छुक सभी सिख विद्यार्थी, जिन्होंने वार्षिक परीक्षा 2025–26 में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे कृपया 23 जुलाई 2026 तक निम्नलिखित दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से निम्न में से किसी एक सम्मानिय के पास जमा कराएं—

  • वार्षिक परीक्षा 2025–26 की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  1. स. अवतार सिंह जी
    अध्यक्ष, श्री गुरु सिंघ सभा, न्यू रोड, रतलाम
    9009626787

2.स. कवलजीत सिंघ जी मक्कड़
सचिव, श्री गुरु सिंघ सभा, न्यू रोड रतलाम
9300026533

  1. स. कश्मीर सिंघ जी
    सचिव, श्री गुरु रामदास जी गुरुद्वारा, इंदिरा नगर, रतलाम
    7987920300

दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जुलाई 2026 हे।