
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । संयम पथ पर अग्रसर होने वाली दीक्षार्थी निर्मला दीदी की भव्य गोद भराई का कार्यक्रम बुधवार, 16 जुलाई 2026 को संपूर्ण इंदौर नगरी में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि
दीक्षार्थी निर्मला दीदी बुंदेलखंड केसरी गणाचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज के शिष्य, वात्सल्य योगी, विद्या पैलेस जिन मंदिर प्रणेता आचार्य श्री सुलभ सागर जी महाराज की शिष्या हैं।
आज नगर के प्रमुख जिनालयों में सम्पन्न हुए मांगलिक कार्यक्रम: राजेंद्र नगर जैन मंदिर*: पूज्य आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज के सानिध्य में गोद भराई, गुमास्ता नगर दिगंबर जैन मंदिर: पूज्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में रस्में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विद्या पैलेस एरोड्रम रोड, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अशोक नगर, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, स्मृति नगर, कांच मंदिर, इंदौर।
दद्दू ने बताया कि इस मंगल अवसर पर समाज के श्रेष्ठीजनों ने दीक्षार्थी दीदी के वैराग्य भाव की हृदय से अनुमोदना की। संयम पथ की अनुमोदना करने वालों में: समाजिक सांसद अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा , हर्ष जैन , विजय पाटोदी समाज श्रेष्ठी डॉ. जैनेन्द्र जैन डी.के. जैन, डीएसपी हंसमुख गांधी टी.के. वेद सहित महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं अनेक समाज जन गणमान्य बंधुओं ने दीदी के संयम पथ पर बढ़ने की अनुमोदना की। मंयक जैन ने कहा कि यह समाज के लिए गौरव का विषय है कि दीक्षार्थी निर्मला दीदी, परम पूज्य आचार्य श्री विभक्त सागर जी महाराज की गृहस्थ जीवन की सगी बहन हैं।दीक्षार्थी निर्मला दीदी की भव्य जैन आर्यिका दीक्षा 2 अगस्त 2026 को आरा, बिहार की पावन धरा पर संभावित है।
सकल दिगंबर जैन समाज, इंदौर ने सभी जिनालयों में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समाजजनों का आभार व्यक्त किया है।