
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक अनियतविहारी शिष्य, जगत पूज्य, तीर्थ चक्रवर्ती, मुनिपुंगव, निर्यापक पूज्य श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज ससंघ का प्रथम इंदौर संभावित चातुर्मास हेतु आगमन सुनिश्चित हुआ है।
फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव के इंदौर की ओर बढ़ते चरणों के मार्ग में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को प्रातः 7:30 बजे श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री मक्सी पार्श्वनाथ पर मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा। दद्दू ने कहा कि इस पावन अवसर पर जगत पुज्य गुरुदेव की मंगल देशना के साथ ही अन्य धार्मिक क्रियाएं भी सम्पन्न होंगी।। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस अवसर पर फेडरेशन इंदौर रीजन के सम्माननीय पूर्व अध्यक्षगण, सभी पदाधिकारीगण एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर रीजन के सभी पदाधिकारी, संचालकगण तथा सभी सोशल ग्रुप्स के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। संजय पापडीवाल ने समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की विनम्र अपील की है।