रतलाम 16 जुलाई। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में नीमच–रतलाम रेलखंड के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में सुधार एवं समयबद्धता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 19337 इंदौर–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के समय में संशोधन किया गया है। इस परिवर्तन के तहत ट्रेन के इंदौर से प्रस्थान समय को 30 मिनट आगे बढ़ाया गया है। अब यह ट्रेन 19 जुलाई 2026 से इंदौर से शाम 19.20 बजे के स्थान पर 19.50 बजे प्रस्थान करेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समय परिवर्तन के कारण रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर इस ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन का फतेहाबाद चंद्रावतीगंज स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 20.16/20.18 बजे, बड़नगर 20.45/20.47 बजे, रतलाम 21.40/21.45 बजे, जावरा 22.15/22.17 बजे, मंदसौर 22.53/22.55 बजे तथा नीमच 23.36/23.38 बजे होगा। नीमच से आगे दिल्लज सराय रोहिल्ला तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त ट्रेन के कोच कंपोजिशन, मार्ग, परिचालन दिन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
यह संशोधन ट्रेनों के अधिक सुचारु, सुरक्षित एवं समयबद्ध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। यात्रीगण यात्रा से पूर्व ट्रेन के अद्यतन समय, ठहराव एवं अन्य परिचालन संबंधी जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली, रेलवन ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।