महापौर परिषद ने दी जन हितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति

  • भवन निर्माण में बाधक पेडो को काटने की अनुमति तभी मिलेगी जब वृक्ष एमओएस में स्थित न हो
  • वृक्ष ट्रांसप्लांट हेतु नगर निगम द्वारा करेगी मशीन क्रय
  • विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कार्य अवधि बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान की

रतलाम 16 जुलाई। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में डॉ0 लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नगरीय ठोस अपशिष्ट निष्पादन, सेल्टर हाउस, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर से निकलने वाले सुखे एवं गीले कचरे का निष्पादन एवं सीवर लाईन सफाई कार्य निगम स्तर से किये जाने में होने वाले व्यय 120000/- प्रतिमाह निगम निधि में जमा कराये जाने हेतु संस्था से अनुबंध कराये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
धामनोद ग्राम में नगर निगम द्वारा संचालित किये जाने वाले डॉग सेल्टर हाउस की भूमि पर जाली निर्माण, कमरो की मरम्मत, ट्यूबवेल कनेक्शन, लाईटिंग, श्वानों के भोजन हेतु रोटी मेकिंग मशीन सहित अन्य कार्य करवाये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।
मध्यप्रदेश वृक्षों का परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम 2001 एवं नियम 2002 के अन्तर्गत वृक्षों की छंटाई, कटाई एवं ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) हेतु क्षतिपूर्ति शुल्क, सेवा शुल्क एवं प्रक्रिया निर्धारित किये जाने के तहत वृक्षों की छंटाई अनुमति हेतु प्रति वृक्ष क्षतिपूर्ति शुल्क 500, वृक्षों की कटाई की अनुमति हेतु 30 सेन्टीमीटर डाया तने के 5000 तथा 30 सेन्टीमीटर डाया से अधिक के तने के 15000 क्षतिपूर्ति शुल्क। नगर निगम टीम से वृक्ष कटवाने पर 30 सेन्टीमीटर डाया तने के 5000 तथा 30 सेन्टीमीटर डाया से अधिक के तने के 10000 क्षतिपूर्ति शुल्क लिये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। भवन निर्माण में बाधक पेडो को काटने की अनुमति तभी दी जायेगी कि वृक्ष एमओएस में स्थित न हो। वृक्ष ट्रांसप्लांट के आवेदन वर्षभर प्राप्त किये जायेंगे परंतु ट्रंासप्लांट की अनुमति एवं प्रत्यारोपण कार्य जून, जुलाई व अगस्त माह में ही किया जायेगा जिससे वर्षा ऋतु में वृक्षों के सफल प्रत्यारोपण एवं संरक्षण की संभावना अधिक रहे। वृक्ष ट्रांसप्लांट हेतु नगर निगम द्वारा मशीन क्रय की जा रही तत् पश्चात् ट्रांसप्लांट शुल्क निर्धारित किया जायेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 4 आवेदकों को एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने व एलआईजी फ्लेट क्रमांक सी 401 को परिवर्तित कर डी 202 आवंटित किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कार्य अवधि बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, उपायुक्त सचित सिटोले, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहूल जाख?, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound