

अहमदाबाद 16 जुलाई । सिवाना सेवा समिति, अहमदाबाद द्वारा समिति के बोर्ड मेंबर्स एवं उनके जीवनसाथियों के लिए आयोजित “डिनर एवं हिन्दी सिनेमा ‘धमाल-4’ गेट-टुगेदर” का आयोजन अत्यंत उत्साह, सौहार्द एवं आत्मीय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
समिति के उपाध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन चांदखेड़ा स्थित औरा बैंक्वेट व मुक्ता सिनेमा में हुआ ।
सर्वप्रथम स्नेहपूर्ण मिलन एवं शाही भोजन औरा बैंक्वेट में हुआ, जहाँ सभी सदस्यों ने आपसी संवाद, हँसी-मज़ाक एवं पारिवारिक माहौल का भरपूर आनंद लिया। इसके पश्चात सभी ने एक साथ मुक्ता सिनेमा हॉल में ‘धमाल-4’ फिल्म का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनापन और पारिवारिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर समिति के सभी बोर्ड सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था, अनुशासन एवं आत्मीय आतिथ्य की सराहना करते हुए इसे यादगार संध्या बताया।
समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी बोर्ड मेंबर्स एवं उनके परिवारजनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन समिति एवं मैनेजमेंट टीम के सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके समर्पण , योजना एवं अथक परिश्रम से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष दिलीप बागरेचा ने बताया की जब परिवार, मित्रता और अपनापन एक साथ मुस्कुराते हैं, तभी कोई आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनभर की यादगार बन जाता है। कार्यक्रम दरम्यान अध्यक्ष दिलीप बागरेचा, सचिव कीर्ति बागरेचा, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, पूर्व अध्यक्ष अशोक भंसाली, रमेश बागरेचा, अमित बालड, उपाध्यक्ष मनीष मेहता, रणजीत कानूंगा, मुकेश चौपड़ा आदि उपस्थित थे ।