देहदान परिचय पत्र प्राप्ति के अवसर पर पौधा रोपण

रतलाम । डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज अधिष्टा डॉक्टर अनीता मुथा द्वारा देहदान कर्ता अशोक खाबिया को देहदान संकल्प परिचय पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर उन्होंने मधु कामिनी पौधे का तकनीकी तरीके से पौधारोपण करके बताया । पर्यावरण प्रेमी अशोक खाबिया का काटजू नगर स्थित बंगला पुरे पेड़ पौधों से भरा हुआ देख समाजसेवी गोविंद काकानी ने उन्हें पौधारोपण तकनीकी बताने के लिए अनुरोध किया था । आज रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष समाजसेवी गोविंद काकानी, डॉ लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा, मानव संरचना विभाग प्रभारी राजेंद्र सिगरोले, डॉ विजय चौहान ,डॉ ध्रुवेंद्र पांडे डॉक्टर स्वर्ण कांता लिखार, डॉ प्रफुल्ल सोनगरा एवं सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डॉक्टर अखंड प्रताप सिंह की गरिमा में उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound