कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित

रतलाम, 18 जुलाई। पश्चिम मध्‍य रेलवे कोटा मंडल के कोटा रेलवे स्‍टेशन पर प्‍लेटफार्म संख्‍या 04 पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस 19 जुलाई, 2026 से 24 जुलाई, 2026 तक प्रभावित होगी ।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 19 जुलाई, 2026 से 24 जुलाई, 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22984 इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया से कोटा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।