
रतलाम 19 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में हुई इस बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय, संगठनात्मक कार्य योजना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से संगठन के दायित्वों पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने एवं रणनीतिगत कार्य योजना बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ज़ुबिन जैन, प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ( शासन योजना प्रभारी) आशीष सोनी,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा नंदकिशोर मावर,महामंत्री चेतन टाक एवं सुरेश गुर्जर मंचासीन रहे । बैठक का संचालन महामंत्री चेतन टाक ने किया ।आभार रवि पवार ने व्यक्त किया।