प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

रतलाम । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पिपलोदा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के जुलाई माह में सेवा निवृत्त होने के अवसर पर रतलाम जिले में कार्यरत समस्त जन शिक्षकों द्वारा भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य भंवरलाल सोनी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीता भट्ट, अलका आचार्य तथा वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत मास्टर ट्रेनर अजय मरमट, महिपाल सिंह तोमर, इंदर सिंह चौहान, मुकेश प्रधान, मुकेश देवड़ा, सत्येंद्र जोशी, सारिका व्यास, संध्या जैन एवं संदीप सालवी सहित जन शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
सम्मान के प्रत्युत्तर में अपने भावपूर्ण उद्बोधन में डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि “सरकारी सेवा का वास्तविक मूल्य पद, अधिकार या कुर्सी से नहीं, बल्कि अपने कार्य से लोगों के मन में अर्जित किए गए विश्वास और सम्मान से तय होता है। पद से सेवानिवृत्ति अवश्य होती है, लेकिन समाज और शिक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारियों से कभी नहीं। यदि हमारे कार्य से किसी विद्यार्थी, शिक्षक या संस्था का जीवन थोड़ा भी बेहतर हुआ है, तो वही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं सदैव शिक्षा के उत्थान और शिक्षकों के सहयोग के लिए उपलब्ध रहूँगा।” उनके इन भावपूर्ण शब्दों ने उपस्थित सभी शिक्षकों को भावुक कर दिया और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि श्री सोनी ने डॉ. गुप्ता के सरल, सौम्य एवं कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका कार्यकाल सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर राजीव लवानिया, प्रकाश शुक्ला, सुनील गौड़, मोहन सिंह सोलंकी, अंजुम खान, सुनीता सिंह नरवरिया, कांता अटरिया, शबाना पठान, मुस्तकीम सिद्दीकी, सत्यनारायण जूनेवाल, विजय बलसोरा,हरनीश सोलकी,चंद्रशेखर सूर्यवंशी, लेखपाल, शेर अली खान, तेज कुमार निनामा, अविनाश तारे सहित जिले के अनेक जन शिक्षक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंबाराम बोस द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound