समता युवा संघ द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित



रतलाम। समता युवा संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 138 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में संघ के गौरव, साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के अध्यक्ष विनोद मेहता पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया संचालक सदस्य हेमन्त मूणतके नेतृत्व मे हुआ
शिविर को सफल बनाने में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के डॉ. सी.पी. राठौर, कमलेश यादव, सुरपाल चारेल, हिम्मत सिंह चौहान, संतोष सक्सेना, दीपा उज्ज्वल, विकास मीणा, गोवर्धन बघेल, संजय कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र मईडा, डॉ. मिताली वर्मा एवं डॉ. लक्ष्मीदीप का विशेष सहयोग रहा।
समता युवा संघ की ओर से अध्यक्ष आशीष छाजेड़, सचिव सुमित मूणत, कोषाध्यक्ष अर्पित बाफना, रक्तदान संयोजक मयंक कटारिया, रक्तदान सह-संयोजक अंकित मूणत एवं समस्त कार्यकारिणी ने आयोजन की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। आयोजन में अश्विन मूणत (अश्विन टेलीकॉम), डीसी ज्वेलर्स के विकास कटारिया एवं गौरव कटारिया, अंकित दिनेश जी मूणत, सनद जी कोठारी तथा विवेक कटारिया (लक्ष्मी सुपारी) सहित सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष सुशील गोरेचा सह मंत्री विनोद मूणत पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया आदि कई संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।
समता युवा संघ ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।