
इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) । मां अहिल्या की नगरी इंदौर के जनप्रिय सांसद श्री शंकर लालवानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि अनुशंसा पर का राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत किया । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज, एवं संस्था केशरी के प्रमुख संयोजक राहुल जैन एवं इंदौर जैन समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने सांसद ललवानी से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
राहुल जैन केसरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चातुर्मास के दौरान जैन संतों के सुरक्षित मंगल विहार, मंदिरों की सुरक्षा तथा धार्मिक आयोजनों में प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर सांसद श्री शंकर लालवानी जी ने समाज को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जैन संतों के पैदल विहार एवं धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी तथा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
दिगंबर जैन समाज ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का अभिनंदन करते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। दद्दू ने कहा कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, डॉ जैनेन्द्र जैन रितेश पाटनी, धर्मेंद्रजैन,सिनकेम, राकेश विनायका, सुशील पंड्या, डी.के. जैन (डीएसपी), दिलीप पाटनी, सुबोध जैन, राजेंद्र सोनी, अनूप गांधी, वितूल अजमेरा, अजय जैन मिंटा, सौरभ जैन, ऋषभ जैन, मनीष जैन, संजय पपड़ीवाला एवं प्रिंसिपल टोंग्या एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती मुक्ता जैन उपस्थित रहे।