शहर एवं प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

रतलाम । स्वर्गीय श्री शिवकुमारजी झालानी (पूर्व विधायक) के अनुज, रतलाम शहर के वरिष्ठ उद्योगपति एवं प्रदेश एवं शहर की कई सामाजिक एवं औद्योगिक संस्थाओ के पूर्व पदाधिकारी स्व. इंद्रनारायण झालानी का 17 जुलाई को निधन हुआ जिनकी श्रद्धांजलि सभा एवं उठवाना 19 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ । स्वर्गीय इंद्रनारायण झालानी एक सेवाभावी एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे । उनके प्रयासों से रतलाम में संभागीय उद्योग संघ एवं उद्योग भवन स्थापित हुआ । वे चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष एवं मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स रतलाम के प्रमुख मार्गदर्शक रहे ।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे एवं अनेकों सामाजिक व औद्योगिक संस्थानों ने स्व. झालानी के सम्मान में अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए जिसमें प्रमुख तौर पर कर्नाटक के माननीय राज्यपाल महामहिम श्री थावरचंदजी गेहलोत उपस्थित रहे, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानदेवजी , महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानंदजी, स्वामी गिरीशानंदजी द्वारा प्राप्त पत्रों का वाचन किया गया l रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल तथा संभागीय उद्योग संघ, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स मध्यप्रदेश, चेंबर ऑफ कॉमर्स रतलाम, मध्यप्रदेश लघु उद्योग संघ, फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रतलाम,फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज(फिक्की), बुद्धेश्वर आश्रम ट्रस्ट,गोपाल गौशाला न्यास, बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट, गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास, प्रभु प्रेमी संघ,समन्वय परिवार, महारुद्र यज्ञ समिति, सनातन सोशल ग्रुप, गोपाल मंदिर गौशाला रोड, श्री साईं सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल, श्री मेहंदी कुई बालाजी न्यास, श्री कालिका माता सुंदरकांड मंडल एवं अन्य कई धार्मिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक संस्थानों द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई । रतलाम एवं प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों की तरफ से आए श्रद्धांजलि पत्रों का संक्षिप्त वाचन किया गया। इस अवसर पर परिवार के उमेश झालानी, जयेश झालानी, निलेश झालानी एवं अन्य परिवारजन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं उद्योगपति उपस्थित रहे ।