

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । म. प्र. शासन के लोकप्रिय नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय कैलाशजी विजयवर्गीयजी ने परमपूज्य मुनिपुगव मुनी श्री सुधासागरजी महामुनिराज के बिहार रत दर्शन कर सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में सकल इंदौर समाज की और से ऐतिहासिक वर्षायोग हेतु श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर समाज के श्रैष्ठिगण सपना मनीष गोधा रानी अशोक डोसी,आकाश कोल आनंद नवीन गोधा, धर्मेन्द्र जैन सिनकेम अक्षय कासलीवाल राहुल जैन राजेश जैन दद्दू ,सहित सैकडों समाजजनों ने मंत्री विजयवर्गीय के साथ इन्दौर नगर में चातुर्मास सानंद संपन्न हो के लिऐ निवेदन किया।