
- नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन को मजबूती देने का संकल्प
- श्री रत्नपुरी लहसुन प्याज मंडी व्यापारी संघ रजि. की बैठक सम्पन्न
रतलाम। आज श्री रत्नपुरी लहसुन प्याज मंडी व्यापारी संघ रजि. की महत्वपूर्ण बैठक व्यास गार्डन बंजली सेजावता बाईपास रोड रतलाम पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रितेश बाफना ने की तथा संचालन सचिव श्री पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया । बैठक में आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया ।
अध्यक्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर बैठक में विशेष अतिथि श्री डॉ. मुकेशराज जी, डॉ. सैय्यद अनवर अली, ललित पालीवाल, सतीश पाटीदार, सैयद सदाकत अली की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष रितेश बाफना, उपाध्यक्ष- रितेश पाटीदार, सौरभ राज, सचिव पंकज अग्रवाल, सह सचिव सतीश पाटीदार, कोषाध्यक्ष दिनेश जादव, संगठन मंत्री सागर खान एवं रणजीत सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी विजय पोरवाल, कार्यालय मंत्री महेश सरोदिया एवं विजय जोशी
एवं संरक्षक मंडल डॉ. मुकेशराज जी, डॉ. सैय्यद अनवर अली, सैयद सदाकत अली आदि पदाधिकारी मनोनित हुए ।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने मंडी व्यापारी , किसान एवं मंडी कार्य से संबंधित हर वर्ग के हित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, सामाजिक गतिविधियों तथा संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने संस्था के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया । बैठक में संघ के वरिष्ठ जन एवं व्यापारीगण उपस्थित हुए । बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।