इप्का लैबोरेटरीज में मेगा हेल्थ कैंप

इप्का लैबोरेटरीज में मेगा हेल्थ कैपः श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SAIMS) इंदौर और जैन दिवाकर अरबिंदो रतलाम के सहयोग से 460 से अधिक कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांचः कैशलेस इलाज की राह हुई सुगम….

रतलाम । इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को इप्का लैबोरेटरीज में एक व्यापक निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इंदौर शहर के प्रतिष्ठित श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SAIMS), इंदौर एवं जैन दिवाकर अरबिंदों, रतलाम की बहु-विषयक मेडिकल टीम के साथ मिलकर आयोजित इस पहल ने कार्यस्थल पर स्वास्थ्य देखभाल और कर्मचारी कल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
इस मेगा स्वास्थ्य शिविर का आधिकारिक उद्घाटन डॉ. महक भंडारी (प्रबंध निदेशक, SAIMS और प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन), श्री दिनेश सियाल (Vice President – Comml & Admin. इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड) और श्री राजीव नांबियार (यूनिट हेड, इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
शिविर में एंडोक्रिनोलॉजी, ब्रेस्ट ऑन्कोलॉजी, गायनेकोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑप्थैल्मोलॉजी और जॉइंट रिप्लेसमेंट के वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम ने सेवाएं दीं। विशेष रूप से, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. चन्देलकर (Dr. Chandelkar) ने भी जनरल चेक-अप के लिए अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं मुख्य रूप से प्रदान कीं।

मुख्य विशेषताएं और कर्मचारियों की भागीदारीः
स्वास्थ्य शिविर में कुल 464 कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया, जिन्होंने विभिन्न विभागों में कुल 644 चिकित्सा परामर्शों का लाभ उठाया। इस दौरान नेत्र चिकित्सा ओपीडी में 186 और दंत चिकित्सा ओपीडी में सर्वाधिक 186 मरीज पहुंचे, जिनमें से 15 मरीजों का दंत उपचार भी किया गया। इसके अतिरिक्त, ऑर्थोपेडिक ओपीडी में जोड़ों व रिप्लेसमेंट संबंधी समस्याओं के लिए 120 और मेडिसिन विभाग में ब्लड प्रेशर व मधुमेह प्रबंधन के लिए 68 कर्मचारियों ने परामर्श लिया। महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समर्पित क्लिनिकल परीक्षणों के अंतर्गत 55 महिलाओं की सर्वाइकल स्क्रीनिंग और 30 महिलाओं की ब्रेस्ट स्क्रीनिंग जांच भी सफलतापूर्वक की गई।

उन्नत ऑन-साइट मोबाइल डायग्नोस्टिक्सः
श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SAIMS), इंदौर एवं जैन दिवाकर अरबिंदो, रतलाम के उन्नत मोबाइल स्क्रीनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, जिसे “उम्मीदों वाली बसें” कहा जाता है, का उपयोग करके इप्का लैबोरेटरीज में ही महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक टेस्ट किए गए। तकनीकी टीमों ने 56 ब्लड शुगर टेस्ट किए, 25 मैमोग्राफी स्कैन पूरे किए और 18 पैप स्मीयर (PAP Smear) सैंपल एकत्र किए। ये डायग्नोस्टिक रिपोर्ट 3 से 5 दिनों में आने की उम्मीद है, जिसके बाद इप्का लैबोरेटरीज कर्मचारियों को आगे के आवश्यक चिकित्सा परामर्श के लिए मार्गदर्शन करेगी।

आभार प्रदर्शन (Vote of Thanks):
शिविर के समापन पर इप्का लैब के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Chief Medical Officer) डॉ. मनीष गुप्ता ने हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इप्का की ओर से एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर (Administration Officer) श्री विक्रम कोठारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इप्का प्रबंधन, सभी विभागाध्यक्षों, वॉलंटियर्स और सहभागिता करने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “स्वस्थ कर्मचारी ही एक मजबूत संगठन और बेहतर कल का निर्माण करते हैं। इप्का अपने कर्मचारियों को ऐसा ही सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद वातावरण देने के लिए सदैव तत्पर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound