आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के माध्यम से सिद्धों की हो रही आराधना

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । आठ दिवसीय अष्टान्हिका पर्व के उपलक्ष में तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में श्री दि० जैन आदिनाथ धार्मिक एवं पार० ट्रस्ट के तत्वावधान एवं युवा पंडित श्री मनीष जैन (बीएम) के निर्देशन एवं समस्त महिला संगठनों एवं महिला परिषद के सामूहिक सहयोग से आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन हो रहा है, जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष पूर्ण श्रद्धा भक्ति भाव से सिद्धों की आराधना कर अतिशय कारी लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि विधान के सौधर्म इन्द्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य सुपारी वाला परिवार के श्री अतुल रजनी जैन ने प्राप्त किया एवं सहयोगी पात्रों के रूप में श्री नीलेश रचना जैन टैलेंट, सुरेंद्र मनीषा टारगेट,अखिलेश लोहारी वाला, देवेंद्र जैन हीरु, श्रेयांश जैन, आलोक नेता, सुरेखा रसिया, ऋषभ जैन,ममता नायक, अर्चना चैलेंजर, रजनी, वैशाली, मनीषा जैन एवं साधना खुरई ने सिद्ध भगवान की पूजा अर्चना के माध्यम से मंडल जी पर अर्घ समर्पित किये। इस अवसर पर डॉ जैनेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन सुनील जैन, वीरेंद्र जैन अरविंद अखिलेश सोधीया आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound