रतलाम से भी बड़ी संख्या मे श्रावको ने पहुंचकर दिया गुरु भक्ति का परिचय



रतलाम 23 जुलाई। श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन इंदौर के तत्वावधान में नरसिंह वाटिका में आयोजित होने वाले चातुर्मास हेतु अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का चातुर्मास मंगल प्रवेश बुधवार को अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। मंगल प्रवेश यात्रा का शुभारंभ प्रातः महावीर भवन, इमली बाजार से हुआ। यात्रा राजवाड़ा, खजूरी बाजार एवं बड़ा गणपति मार्ग से होती हुई नरसिंह मनोहारी सजावट से सुसज्जित किया गया था। केबिनेट मंत्री एवं गुरु भक्त कैलाश विजयवर्गीय एवं समाज के प्रमुखजनों व नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी विराट उपस्थिति मे मंगल प्रवेश की अगवानी करी। प्रवेश के दौरान विभिन्न महिला मंडलों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाई। वहीं, इंदौर सहित विभिन्न नगरों से बड़ी संख्या में पधारे गुरुभक्तों की उपस्थिति ने इस मंगल प्रवेश को अविस्मरणीय बना दिया। भगवान महावीर के गगनभेदी जयघोष एवं “केसरिया… केसरिया…” की भक्तिमय धुनों के बीच संपूर्ण वातावरण धर्ममय एवं भक्तिरस से ओतप्रोत रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंगल प्रवेश यात्रा के संयोजक रितेश कटकानी, श्री वर्धमान स्थानकवासी युवक संघ के अध्यक्ष स्वप्निल संचेती एवं उनकी समर्पित टीम की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर रतलाम से भी बड़ी संख्या मे समाज के श्रद्धालु जन गुरुभक्त अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के प्रवक्ता जयंतीलाल डांगी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, महामंत्री वीरेंद्र कटारिया के नेतृत्व मे प्रातः रतलाम से 3 बस एवं 9 कारो से कुल 190 समाज जनो के साथ मंगल प्रवेश मे सहभागिता कर पूज्य महासतिया जी की अगवानी की । इस अवसर पर रतलाम श्रीसंघ से जयंतीलाल डांगी ने पूज्य महासतिया जी के समक्ष आगामी वर्षो मे रतलाम चातुर्मास की विनती की । इस अवसर पर श्रीसंघ के विजय कटारिया, भंवरलाल बाफना,पी. के. जैन फ़क़ीरचंद सोनी, अरिहंत बोराणा, प्रितेश कटारिया, प्रकाश मेहता, विपिन श्रीमाल, पंकज पटवा, हितेश बाफना, संजय खेमसरा , पारस मेहता, मनीष भटवेरा, पंकज जैन, शुभम भंडारी, अभय गाँधी, सुनील पटवा सहित समाज जन आदि उपस्थित थे।