लायंस क्लब जावरा का 55वाँ चार्टर दिवस एवं पदग्रहण समारोह 31 जुलाई को

​जावरा (अभय सुराणा) । लायंस क्लब जावरा डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1, रीज़न-4, ज़ोन-1 द्वारा अपने सेवा कार्य के 54 वर्ष पूर्ण कर 55वें वर्ष में प्रवेश करने के सुअवसर पर 55वाँ चार्टर दिवस एवं सत्र 2026-27 का संस्थापन समारोह 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
​यह गरिमामय आयोजन सायं 7:00 बजे से लायंस नेत्र चिकित्सालय पिपलौदा रोड जावरा (म.प्र.) पर संपन्न होगा।
​समारोह के मुख्य आकर्षण ​सत्र 2026-27 के अध्यक्षीय कार्यक्रम एवं ​ध्येय वाक्य का अनावरण ​नवीन सत्र के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन ​अतिथिगण ​मुख्य अतिथि एम जे एफ ला. प्रवीण वशिष्ठ मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन, ​शपथ अधिकारी एम जे एफ ला. योगेन्द्र रूनवाल पूर्व डिस्टेिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट, ​विशेष अतिथि लायंस क्लब जावरा के गौरव ​एम जे एफ ला. डॉ. सी.एल. वर्मा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,​एम जे एफ ला. राजेन्द्र गर्ग पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ​नवनिर्वाचित पदाधिकारी ​सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी:
​अध्यक्ष ला. सुधीर जैन एडवोकेट, ​सचिव ला. संदीप रांका, ​कोषाध्यक्ष ला. विपिन चौरड़िया आसन्न पुर्व अध्यक्ष एम जे एफ ला . यश जैन, ​प्रथम उपाध्यक्ष ला. राजकुमार मारवाड़ी, ​द्वितीय उपाध्यक्ष ला. पंकज कांठेड, ​तृतीय उपाध्यक्ष ला. लक्की सोनी, ​सहसचिव ला.संजय गोधा, सहकोषाध्यक्ष ला. कमल सारड़ा, ​टेल ट्विस्टर ला. विनोद सेठिया, ​टेमर ला. विजय राठौर, ​सदस्यता समिति चेयरमैन ला. आशीष पगारिया के साथ संचालक मण्डल में दो वर्ष हेतु ​ला. विशाल चत्तर, ​ला. संजय तलेसरा,​ला. संदीप दसेड़ा, ​ला. अशोक चौपड़ा, ​ला. अर्पित चत्तर, ​ला. राकेश पी. कोचट्टा, के साथ ​संचालक गण एक वर्ष हेतु ​ला. नरेन्द्र विनायका, ​ला. नरेन्द्र संघवी, ​ला. हेमन्त श्रीमाल, ​ला. अनूप शर्मा, ​ला. शरद डूंगरवाल
अपने पद के दायित्व को ग्रहण करेंगे उक्त जानकारी देते हुए ​कार्यक्रम संयोजक ला. हरिनारायण अरोड़ा सह सयोंजक संजय चपडोद ने बताया की उक्त आयोजन मे लायंस क्लब जावरा ने सभी लायन/लायनेड साथियों समस्त पूर्वाध्यक्ष व गणमान्य नागरिकों पत्रकार बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का विनम्र अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound