
रतलाम । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन द्वारा बताया गया कि अपर कलेक्टर कार्यालय में आज 30 जुलाई 2026 को अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत द्वारा दत्तक ग्रहण संबंधी प्रकरण में आदेश जारी करते हुए शिशु गृह रतलाम में निवासरत बालिका पूजा (परिवर्तित नाम) को विधिवत दत्तक ग्रहण हेतु दत्तक माता-पिता के सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर दत्तक माता-पिता ने बालिका को स्नेह, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के माध्यम से बालिका को एक सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण प्राप्त हुआ, जो उसके समग्र विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला प्रशासन ने दत्तक ग्रहण की इस प्रक्रिया को बाल अधिकारों के संरक्षण एवं प्रत्येक बालक/बालिका को परिवार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।