
इंदौर/ भोपाल (राजेश जैन दद्दू) । भारत वर्षीय दिगंबर जैन समाज का 31 वर्षों से देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित चर्चित अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन (टोंग्या जी वाला) भोपाल में इस वर्ष 19 से 21 दिसम्बर 2026 को (श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जवाहर चौक टी. टी. नगर भोपाल में होगा। क्षेत्रीय संयोजक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पंजीयन राशि 01 अगस्त 2026 से 30 सितम्बर तक ऑनलाइन रू.1200/- (200 विशेष छूट) एवं आफलाईन 1400/-इस लिंक के माध्यम से(www.djmsbpl.com) 01 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक आनलाईन/आफलाईन एंट्री फीस 1400/- है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 05 दिसम्बर 2026 है। अध्यक्ष- मनोहर लाल टोंग्या, कार्याध्यक्ष- प्रमोद जैन (हिमांशु)- मुख्य संयोजक -नरेंद्र टोंग्या- सूत्रधार- रविन्द्र जैन पत्रकार महामंत्री- इन्जी. विनोद जैन ने कहा कि पहले आए और आनलाइन, आफलाइन एंट्री करवाएं और परिचय स्मारिका में आगे के पेज में बेटे, बेटीयों का परिचय प्रकाशित करवाएं ।
राजेश जैन दद्दू इंदौर संयोजक MOB. 94253 21169