पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ रतलाम में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का सफल आयोजन

रतलाम । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) द्वारा शासकीय पी. एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को अत्यंत उत्साहपूर्वक सुना और देश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य गणतंत्र मेहता, जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव, शिक्षक श्री पंकज मुकाती, श्री निलेश जैन, श्री अशोक सैनी, श्रीमती रुखमणी राठौर एवं सुश्री सुलोचना रायकवाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग से उप संचालक श्रीमती संध्या शर्मा एवं श्री रवि जैन ने विशेष रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं गरिमामयी आयोजन में ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक शिवम कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अभियान के क्रियान्वयन में सामाजिक न्याय विभाग का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।अभियान के दौरान उपस्थित युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें एक स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई।
इस मौके पर सभी छात्राओं और उपस्थित युवाओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ लेकर समाज को व्यसन मुक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगामी 100 सप्ताह तक चलने वाले इस “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” से सक्रिय रूप से जुड़ें। उन्होंने अपील की कि युवा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाकर एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound