गुरूवार को जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा

रतलाम । रतलाम जिले में 6 मई गुरूवार को आयोजित होने वाले कोविड टीकाकरण के लिए सात टीकाकरण केन्‍द्र चिन्हित किए गए है । 45 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी हितग्राही अपनी जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी के आधार पर कोविशील्‍ड का टीका सीधे लगवा सकते हैं । 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए प्री बुकिंग अनिवार्य नहीं है । रतलाम शहर में कम्‍युनिटी हॉल अल्‍कापुरी , माहेश्‍वरी धर्मशाला कसेरा बाजार , जैन काश्‍यप सभागृह सागोद रोड जावरा में रेडक्रॉस सोसायटी परिसर मीटिंग हॉल पर आलोट में अंबेडकर भवन नगरपरिषद परिसर आलोट , ताल में पोरवाल धर्मशाला नीम चौक ताल पर 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों का कोविशील्‍ड का टीकाकरण किया जाएगा । रतलाम शहर के पुराना कलेक्‍टोरेट परिसर पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को कोवैक्‍सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा ।