कोरोना काल में भी झुग्गी बस्ती की बालिकाएं दे रही है अपनी सेवा

रतलाम। आज दिनांक 6 मई 2021 गुरुवार को जिला प्रशासन,महिला एवं बाल विकास विभाग व पुलिस विभाग के सहयोग से झुग्गी बस्ती में ररहने वाली पुलिस विभाग में जाने की इच्छुक बालिकाओं का सुपर100 बेच तैयार किया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत लोढ़ा पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी की देखरेख में विगत 3 माह से पुलिस चयन परीक्षा की तैयारियां जोर शोर से करवाई जा रही थी तथा समय-समय पर जिला कलेक्टर श्री गोपालचंद डांड,जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा ,पुलिस अधीक्षक द्वारा सत्त निरीक्षण एवम मार्गदर्शन दिया जा रहा था।
कोरोना प्रकोप के बढ़ते ये बेच रोकना पड़ा लेकिन देश, प्रदेश एवं जिले की सेवा का जज़्बा इन बेटियो में दिखा ये संकट के इस समय सेवा करने की इच्छा इन बेटियो ने दिखाई,ओर कोरोना योद्धा के रूप में सेवा करने की मंशा जिला कार्यक्रम अधिकारी को बताई।
एसपी गौरव तिवारी के मार्ग दर्शन में आर आई आर के तंवर,सूबेदार अनोखीलाल परमार के नेतृत्व में टीम तैयार की थाना स्टेशन रोड,माणकचोक, दीनदयालनगर,औद्योगिक क्षेत्र थाना पर टीम तैनात की जो पुलिस विभाग के साथ मिल कर सेवाएं देर रही है अनावश्यक घूमने वाले ,बगेर मास्क, लॉकडौन का उल्लंघन करने वालो को रोक टोक कर समझाइश दे रही है । कोरोना के रूप में बेहतर सेवाएं प्रशासन को दे रही हैं ।यह जानकारी एहतेशाम अंसारी द्वारा दी गई।