अशोकनगर। अशोकनगर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय में काफी समय से सीटी स्कैन मशीन की मांग की जा रही थी, पिछले कुछ समय से कोरोना महामारी के दौर में इस की ज़रूरत ज्यादा महसूस की जा रही थी, उक्त मांग को अशोकनगर के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष रखा,श्री सिंधिया ने तत्काल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी से आग्रह किया कि आज की विषम परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अशोकनगर जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन की सख्त जरूरत है, ताकि आवश्यक जांच स्थानीय स्तर पर मामूली शुल्क के साथ हो सके।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अशोकनगर जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय के लिए सीटी स्कैन मशीन की न केवल स्वीकृति प्रदान की अपितु इसके स्थापना के लिए निविदा भी जारी कराया। आशा है जल्दी ही सीटी स्कैन मशीन की सौगात ज़िले वासियों को मिल सकेगी।
इस सौगात के लिए अशोकनगरवासीयो और जन प्रतिनधियों ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी जी का आभार व्यक्त किया है।