मुश्किल दौर में की गई सेवा अविस्मरणीय

रतलाम । वर्तमान समय मुश्किलों से भरा पड़ा है विश्व के साथ-साथ पूरे भारत देश में हाहाकार मचा हुआ है इस भीषण बीमारी से लोग भाई ग्रस्त और त्रस्त है सरकारी व्यवस्था अपने स्तर पर कार्य कर रही है लेकिन इसके बावजूद स्वयंसेवी संस्थाएं मदद के हाथ फैलाती है तो यह बहुत ही अच्छी बात है ।
उक्त विचार सेवा भारती की प्रेरणा से गुजराती समाज रतलाम द्वारा मेडिकल कॉलेज को सो पीपी किट 200 सैनिटाइजर तथा सो मास्क थर्मामीटर बीपी इंस्ट्रूमेंट प्रदान करने पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ने व्यक्त किए आपने कहा कि इस वक्त कहीं भी किसी भी रूप में हमें पीडि़त मानवता की सेवा करने का अवसर ढूंढना चाहिए चाहे वह चिकित्सा हो चाहे वह अन्य क्षेत्र में हो । इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष राकेश मोदी सदस्यगण अनुज छाजेड़, अभिनव ब्रह्मेचा, गुजराती समाज के अध्यक्ष किशोर भाई, सचिव नवनीत भाई पटेल आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन नवनीत भाई पटेल ने किया ।

Play sound