
जावरा (अभय सुराणा)। वर्तमान में कोरोनावायरस की गति बढ़ती जा रही है उसकी रोकथाम के लिए जहां जनप्रतिनिधि सक्रिय है । वहीं प्रशासन की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्र में कोविड सेंटर बनाया जाना चाहिए आवश्यकता लग रही है तो सेवानिवृत्त व पैरामेडिकल स्टाफ कि सेवाओं को भी लेना चाहिए। मरीजों को प्राथमिक उपचार तुरंत मिल सके इसके प्रयास नितांत आवश्यक है उक्त बातें जिलाधीश कुमार पुरुषोत्तम के साथ जावरा विश्राम घर पर प्रथम बार नगर आगमन पर विधायक राजेंद्र पांडे ने कही रतलाम जिलाधीश का दायित्व ग्रहण करने के बाद कुमार पुरुषोत्तम आज पहली बार जावरा विश्राम गृह पर विधायक राजेंद्र पांडे से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। जावरा सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना व जन सहयोग से मिली राशि एवं विधायक निधि तथा सामग्री एवं डिजिटल एक्स-रे मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी इसके साथ ही आपने रतलाम मेडिकल कॉलेज मैं गंभीर मरीजों का उपचार एवं उन्हें तुरंत भर्ती किए जाने के संबंध में भी चर्चा करी । अनुभवी अधिकारी श्री राहुल घोटे ने कोविड कंट्रोल रूम की जानकारी देते हुए बताया कि आइसोलेट मरीजों पर पूरी नजर रखी जा रही है इसके अलावा जहां भी क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है उन मरीजों के घर के आसपास माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी आपके साथ में थे। विश्राम घर पर चर्चा करने के बाद जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक महोदय ने आज शासकीय चिकित्सालय जावरा एवं नगर का भ्रमण भी किया।