
रतलाम, 05 सितंबर। पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:-
- ट्रेन संख्या 09080 इंदौर– मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 07 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल –इंदौर स्पेशल को 06 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026, तक विस्तारित किया गया है।
- ट्रेन संख्या 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 08 सितंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल–इंदौर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 07 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन, आगमन/प्रस्थान समय, मार्ग, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है पूर्वानुसार निर्धारित मार्ग पर ही चलेगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपयाwww.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।