गणेश प्रतिमा विक्रय की दुकानें निर्धारित तीन स्थलों पर ही लगेगी

डॉ. अम्बेडकर भवन पोलोग्राउण्ड, बरबड़ व त्रिवेणी मेला परिसर

रतलाम 6 सितम्बर । 14 सितम्बर गणेश चतुर्थी पर्व हेतु गणेश प्रतिमा विक्रय की दुकानें डॉ0 अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, बरबड़ व त्रिवेणी मेला परिसर में ही दुकानें लगाई जा सकेंगी। नागरिकों एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा विक्रय की दुकानें नहीं लगाई जा सकेंगी।
गणेश प्रतिमा विक्रय करने वाले दुकानदार/व्यापारी डॉ0 अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, बरबड़ व त्रिवेणी मेला परिसर में दुकान लगाने हेतु नगर निगम के राजस्व विभाग में कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *