
रतलाम । सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम में नवीन शैक्षणिक कक्षा कक्षों व “रत्नाकर” परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अखिलेश जी मिश्रा व प्रादेशिक सचिव श्री गोपाल जी काकानी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका व वरिष्ठ सदस्य श्री जवाहर चौधरी उपस्थित थे।