गणेशोत्सव की पूर्व संध्या पर निकलेगी रूद्राक्ष ग्रुप की भव्य महाकाल सवारी

रतलाम,12 सितंबर। रूद्राक्ष गु्रप लगातार चैथे वर्ष गणेश उत्सव का भव्य आयोजन करने जा रहा है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गु्रप द्वारा भव्य महाकाल सवार निकाली जाएगी, जिसमें गणेशजी का आगमन होगा। सवारी 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे मेहंदीकुई बालाजी मंदिर से आरंभ होगी। इसमें महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी यश गुरूजी भी शामिल होंगे।
हरतालिका तीज के उपलक्ष्य में सवारी के माध्यम से राजाधिराज भगवान महाकाल महाराज अपनी प्रजा का हाल जानने रतलाम नगर में भ्रमण करेंगे। महाकाल सवार मेहंदीकूई बालाजी मंदिर से आरंभ होकर कालेज रोड, जेल रोड, लोकेन्द्र टाकीज, शहीद चैक, आबकारी चैराहा, लोहार रोड, हरदेव लाला की पिपली, धानमंडी, गणेश देवरी, नोलाईपुरा, चैमुखी पुल, चांदनी चैक, लक्कडपीठा, बाजना बस स्टैंड होते हुए बुद्धेश्वर रोड पहुंचकर समाप्त होंगी। सवारी में अघोरी सहित महाकाल भक्त मंडल के कई सदस्य शामिल होंगे।
रूद्राक्ष गु्रप द्वारा महाकाल सवारी के साथ विशाल गणेश प्रतिमा का आगमन भी होगा, जिसे प्रतिवर्षानुसार बुद्धेश्वर रोड पर प्रतिष्ठित कर दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाएगा। गु्रप ने इस वर्ष गणेशोत्सव के दौरान 17 से 19 सितंबर तक आकर्षक पुरूष चंटिए का आयोजन भी किया है, जो रात्रि 9 बजे आरती के बाद आरंभ होंगे। गु्रप ने धर्मप्रेमी नागरिकों से महाकाल सवारी, गणेशोत्सव एवं चंटिए के आयोजन में अधिक से अधिक शामिल होनंे का आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *