सकल हिन्दू समाज रतलाम द्वारा गणेशोत्सव में 11 दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रमों की घोषणा – सामाजिक समरसता, स्वदेशी और पर्यावरण पर रहेगा विशेष जोर

विघ्नहर्ता गणेश मंडल द्वारा गणेश उत्सव पर 11 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

रतलाम। सकल हिन्दू समाज-गणेशोत्सव आयोजन समिति, रतलाम द्वारा आगामी गणेशोत्सव पर्व को सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव के उत्सव के रूप में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर समिति द्वारा 14 सितंबर से 24 सितंबर तक 11 दिवसीय विशेष वैचारिक प्रबोधन कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसमें नगर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक व वैचारिक संगठनों के प्रबुद्धजन और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सम्मिलित होंगे।

  • 14 सितंबर 2026: गणेश उत्सव एवं गौरवशाली इतिहास
  • 15 सितंबर 2026: नागरिक अनुशासन
  • 16 सितंबर 2026: कुटुंब प्रबोधन
  • 17 सितंबर 2026: समरसता
  • 18 सितंबर 2026: स्वदेशी
  • 19 सितंबर 2026: पर्यावरण
  • 20 सितंबर 2026: भारतमाता आरती
  • 21 सितंबर 2026: वन्देमातरम
  • 22 सितंबर 2026: संत रविदास जी का जीवन परिचय
  • 23 सितंबर 2026: गौपूजन, महाआरती एवं छप्पन भोग
  • 24 सितंबर 2026: चुनौतियाँ मोहल्ले की (नशा, शिक्षा, स्वास्थ्य)

सकल हिन्दू समाज एवं विघ्नहर्ता गणेश मंडल ने नगर की धर्मप्रेमी जनता, मातृशक्ति और प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नारायणी पैलेस पहुँचकर सभी कार्यक्रमों में सहभागिता करें तथा गणेश उत्सव को सफल बनाएं।