- जावरा नगर में 124 वर्षीतप आराधको की अनुमोदना अभिव्यक्ति ऑनलाइन अभिनन्दन पत्र के माध्यम से कर सभी तप आराधक का बहुमान किया गया
- समाज गौरव श्री कन्हैयालाल धारीवाल पटेल साहब की स्मृति में ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन भेंट की गई
जावरा (अभय सुराणा)। आज का दिन अक्षय तृतीया अपनें आप में महान दिवस है आज ही के दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ भगवान ने 400 दिन बगैर आहार के रहकर आखातीज पर गन्ने के रस से श्रेंयास कुमार द्वारा पारणा किया था, आज के दिन किसी को दान देना मानवसेवा के कार्य या जीवदया में सहयोग करना सबसे उत्तम रहता है इसलिए प्रत्येक मानव को सेवा कार्य में सहयोग करनें का अनुपम अवसर रहता है निश्चित ही जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा मानव सेवा के जो कार्य किए जा रहे है वे अनुकरणीय है हम सभी को संस्था के माध्यम से सहयोग करतें रहना चाहिए । उक्त विचार श्री राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेड़ी ट्रस्ट व श्री राज राजेन्द्र वाटिका ट्रस्ट के ट्रस्टी सुरेशकुमार धारीवाल द्वारा समाज गौरव आदरणीय श्री कन्हैयालाल धारीवाल पटेल साहब की स्मृति में ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन भेंट के दोरान निज निवास बजाजखाना पर कहें। उक्त मोके पर सराफा एसोसिएशन महामंत्री सर्राफ प्रकाश काठेड़ ने कहाँ की जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार निश्चित रुप से नगर में सेवाभाव के कार्य कर रहाँ है, मानवीय सेवा, जीवदया, स्वास्थ गतिविधि व धार्मिक गतिविधियों के साथ जेएसजी जावरा मैत्री ने जावरा नगर ही नही वरन प्रान्तीय स्तर के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर तक अपना मुकाम हासिल किया है। उक्त जानकारी देते हुए जैन कांफ्रेंस युवा शाखा नईदिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका एवं जैन सोश्यल ग्रुप्स मध्यप्रदेश रीजन के कोषाध्यक्ष पकंज काठेंड व ग्रुप के प्रचार सचिव आकर्ष जैन ने बताया कि जेएसजी जावरा मैत्री द्वारा लगातार मानवसेवा जीवदया के कार्य करतें हुए जरुरतमंद की हरसंभव मदद दानदाताओं के सहयोग से कर रहे हैं साथ ही जावरा नगर में 124 वर्षीतप आराधको की अनुमोदना अभिव्यक्ति ऑनलाइन अभिनन्दन पत्र के माध्यम से कर सभी तप आराधक का बहुमान किया गया।
साथ ही आज त्रिस्तुतिक श्री संघ जावरा के पूर्व अध्यक्ष समाज गौरव स्व. कन्हैयालाल धारीवाल पटेल साहब की पावन स्मृति में श्री सरदारमल, सुरेश कुमार धारीवाल परिवार द्वारा मानवसेवा जनहितार्थ जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के मानवसेवा प्रकल्प के अंतर्गत आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल की उपस्थिति में ग्रुप के अध्यक्ष राजीव लुक्कड सचिव दीपक मेहता, कोषाध्यक्ष शंशाक मेहता, उपाध्यक्ष अजय पटवा, जेएसजीआईएफ म.प्र.रीजन कोषाध्यक्ष पंकज कांठेड, रीजन के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप रांका, योगेश बरैया, विभोर जैन,महावीर इंटरनेशनल के पूर्वाध्यक्ष दिलीप चोरडिय़ा,समकित धारीवाल,गौतम धारीवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जेएसजी जावरा मैत्री सचिव दीपक मेहता ने किया एवं आभार ग्रुप के कोषाध्यक्ष शंशाक मेहता ने व्यक्त किया।