नरेंद्र मोदी विचार मंच के सुनील सांखला जिला अध्यक्ष एवं हिम्मत परिहार महामंत्री मनोनीत

जावरा( अभय सुराणा) । कोरोना महामारी के कहर में लोगों के लोगों की सेवा में तत्पर न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी विचार मंच मुख्य शाखा के राष्ट्रीय संयोजक मास्टर भाई रवि चाणक्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रह्ममे का कहना है कि हम चिंता करते हैं कि हमारा भविष्य कैसा होगा। हम भय में जीते है,हम नहीं जानते की अगले क्षण हमारे जीवन में क्या घटित हो सकता है,पर क्या चिंता करने से कुछ अच्छा हो सकता है? क्या हमारा आने वाला पल बदल जाएगा? हमें समर्पण भाव से रहना चाहिए क्योंकि जीवन और मृत्यु हमारे हाथ में नहीं हैं। प्रभु ने हमें जीवन दिया है, वही सब जानते हैं, वही कर्ताकर्ता हैं, तो वही हमारे जीवन को संभालेंगे। आइए, सच को स्वीकारें, अपने जीवन को सद कार्यो में समर्पित करे।हॉस्पिटल पहुचकर सभी अपनो के स्वास्थ्य के हालात जाने,कुशलक्षेम पूछे लोगों कि हिम्मत बड़ाई उनके स्वास्थ्य की व्यवस्था देखे । लोग बहुत तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं ।और लोगों को प्रधानमंत्री योजनाएं जैसे आयुष्मान योजना तत्काल इन लोगों को बताएं ताकि लोगों का इलाज जल्द से जल्द अच्छा हो सके इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए मालवा प्रांत मुख्य शाखा में अध्यक्ष पद के रूप में सुनील कुमार सांखला एवं संगठन महामंत्री के रूप में हिम्मत परिहार को दायित्व दिया गया है आशा है कि मालवा प्रांत में होने वाले भी कोरोना वायरस सब लोगों को परेशानी हुई है आशा है कि जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई है मालवा प्रांत की टीम खरी उतरेगी
हारेगा कोरोना-जीतेंगे आप हम सभी
इस दौर में नई नियुक्ति से नरेंद्र मोदी विचार मंच रतलाम जिला के कार्यकर्ताओं में बहुत हर्ष है इन लोगों ने वरिष्ठ ओं का माना आभार पूर्व जिला महामंत्री अर्जुन सिंह सिसोदिया सुभाष टुकडिय़ां लोकेंद्र सिंह सोलंकी भेरूलाल मालवीय राजू खराड़ी मुकेश नायक ईशवरलाल पांचाल राजेश पांचाल हरिओम धाकड़ गजेंद्र बोरीवाल सचिन धाकड़ किशन गुज्जर रमेश सेन मनोहर जी मधुकर गोपाल पाटीदार अनेक कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया ।

Play sound