रतलाम। उपनिदेशक (अभियांत्रिकी) दूरदर्शन पश्चिम क्षेत्र मुम्बई के आदेशानुसार दूरदर्शन रिले केन्द्र रतलाम द्वारा चैनल 10 पर प्रसारित होने वाले दूरदर्शन मध्यप्रदेश की सेवा का प्रसारण 17 जून की मध्य रात्रि से पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। दूरदर्शन मध्यप्रदेश की सेवा डीडी-डीटीएच (फ्री टू एयर) के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उक्त जानकारी उपनिदेशक श्री विरेन्द्र पंडित ने दी।