दशलक्षण पर्व पर सुगंध दशमी पर होंगे मण्डलजी, एवं झांकियो को मिलेगा प्रोत्साहन – सामाजिक संसद

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। दिगम्बर जैन समाज (सामाजिक संसद), इंदौर ने शहर के समस्त मंदिर/चैत्यालय के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक एवं क्षेत्रीय मंडलों से अपील की है कि दिनांक *16 सितंबर 2026, बुधवार से प्रारंभ हो चुके पर्वाधिराज दशलक्षण पर्व में सभी समाजजन बढ़-चढ़कर धर्म साधना करें।
सामाजिक संसद के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू अध्यक्ष आनंद गोधा एवं महामंत्री हर्ष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 सितंबर 2026, सोमवार को सुगंध दशमी के मंगल अवसर पर शहर के सभी मंदिर ट्रस्ट कमेटी अपने-अपने मंदिरों में मण्डलजी / झाँकी आदि का निर्माण कर युवा समाजजनों को प्रोत्साहित करें। समाजिक सांसद द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सामाजिक संसद के निर्णायकगणों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मण्डल निर्माण / झाँकियों का अवलोकन करेगी। पश्चात प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा क्षमावाणी के पावन अवसर पर रविवार 27/9/26 को काँच मंदिर परिसर में की जाएगी।
इंदौर की ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महापर्व हमेशा की तरह काँच मंदिर परिसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पुनश्च – जो मंदिर / निर्माता ग्रुप मण्डल अवलोकन हेतु निर्णायकों को आमंत्रित करना चाहते हैं, वे 20 सितंबर शनिवार 2026 तक महामंत्री हर्ष जैन एवं समन्वयक सुशील पांड्या को मो. 9826088281 पर मैसेज / व्हाट्सएप करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *