1 लाख रुपये की कोरोना दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाएंगी संस्थाए

सनातन धर्मसभा महारुद्र यज्ञ समिति एवं मानव कल्याण न्यास का फैसला – श्री कन्हैयालाल मौर्य

रतलाम । आज जबकि सारा विश्व कोरोना की चपेट में है और भारत मे भी इस महामारी ने भयानक रूप ले लिया है । करोड़ो लोग कोरोना से पीड़ित हो चुके है , लाखो लोग अपनी जान गंवा चुके है ।
देश प्रदेश की सरकारें कोरोना से निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है लेकिन संकट के इस दौर में सामाजिक , सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाए भी आगे आकर अपनी ओर से सहयोग कर रही है । हम सबको भी मिलकर कोरोना के खिलाफ इस जंग में शासन – प्रशासन का सहयोग करना चाहिए ।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए सनातन धर्मसभा महारुद्र यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल मौर्य ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इसी विचार को ध्यान में रखते हुए सनातन धर्मसभा महारुद्र यज्ञ समिति तथा मानव कल्याण न्यास के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बैठक कर निर्णय लिया कि दोनो संस्थाए मिलकर 1 लाख रुपये की दवाइयां खरीदकर कोरोना से लड़ रहे मरीजों के लिए प्रशासन को उपलब्ध करवाएंगी ।
कोरोना नियमो का पालन करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक के जरिये आपस मे विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया ।
इस वर्चुअल बैठक में श्री कन्हैयालाल मौर्य , श्री नवनीत सोनी , डॉक्टर राजेन्द्र शर्मा , पंडित रामचन्द्र शर्मा , श्री प्रेम उपाध्याय , श्री रमेश व्यास , श्री ब्रजेश मेहता , श्री पुष्पेंद्र जोशी , श्री लालचंद टाक , श्री बंशीलाल शर्मा , श्री मनोहर पोरवाल उपस्थित रहे ।
श्री मौर्य द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार श्री नवनीत सोनी , डॉक्टर राजेन्द्र शर्मा , श्री प्रेम उपाध्याय तथा श्री मनोहर पोरवाल को अधिकृत किया गया कि ये पदाधिकारी शहर विधायक श्री चेंतन्य काश्यप जी एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर गुप्ता जी से मिलकर उनकी सलाह के अनुसार जरूरी दवाइयां खरीदकर मेडिकल कॉलेज में संस्थाओं के पदाधिकारी कॉलेज के डीन डॉक्टर गुप्ता जी के माध्यम से दवाइयां मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे ।

Play sound