मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज ने चातुर्मास कलश का किया निष्ठापन

श्रीपाल टोंग्या एवं मनोरमा-बंसत पांड्या , राजेश मुक्ता जैन दद्दू परिवार को मिला निष्ठापन कलश प्राप्त किए

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । मल्हारगंज स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बीसपंथी मंदिर में चातुर्मास कर रहे श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य के कुल गौरव परम पूज्य मुनि श्री 105 साध्यसागर जी महाराज संसघ ने विधि-विधान के साथ अपने वर्षायोग चातुर्मास कलश का निष्ठापन किया । प्रथम एवं द्वितीय चातुर्मास कलश एवं समस्त सौभाग्य शाली परिवारों को अपने अपने घर में कलश विराजमान कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ श्रीपाल टोंग्या परिवार , धर्मेंद्र पाटनी परिवार , आजाद रवीदेवी जैन,मनोरमा बसंत पांड्या, हंसमुख उर्मिला गांधी , मुक्ता राजेश जैन दद्दू,परिवार को प्राप्त हुआ। समस्त पुण्यार्जक परिवारों ने परम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अपने निवास पर चातुर्मास कलश को विराजमान कराया । इस अवसर पर परिवारजनों ने मुनिश्री के प्रति अपनी विनयांजलि अर्पित करते हुए धर्म एवं गुरु भक्ति के प्रति समर्पण व्यक्त किया । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू व श्री मनमोहन झांझरी ने बताया कि चार माह तक संतों का सानिध्य प्राप्त कर समाज को धर्म, संयम, तप, त्याग और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है । चातुर्मास कलश धर्म आराधना, मंगल भावना और गुरु के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।
मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज के सानिध्य में बीसपंथी मंदिर में निरंतर धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं । उनके मंगल सानिध्य से समाज के श्रावक-श्राविकाएं धर्म आराधना एवं आत्मकल्याण के मार्ग की और अग्रसर है । इस अवसर पर राजेश पांड्या, धर्मेन्द्र पाटनी अजयपाल टोंग्या, प्रिंसिपल टोंग्या आदि समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *