रतलाम । वर्तमान चोवीसी के आदिकर्ता,धर्म और मर्यादा के जनेता प्रथम तीर्थपति श्री आदिनाथ भगवान के उत्कृष्ट तपाराधना के आलम्बन स्वरूप 400 दिवसीय वर्षीतप आराधना का पूर्णाहुति प्रसंग हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ ।
रतलाम जैन संघ के युवाओं ने विषम परिस्थिति में भी प्रशासनिक मर्यादा में रहकर सभी तपस्वीयो को इक्षु रस उपलब्ध कराकर पारणा कराया । इस पारणा महोत्सव मे श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई संघ, खरतरगच्छ संघ, आराधना भवन संघ, तेरापंथ संघ, धरमदास जैन संघ, त्रिस्तुतिक संघ, निमचौक संघ, अलकापुरी -कस्तूरबा नगर संघ के आराधक- कार्यकर्ताओ ने अक्षय तृतीया के महत्व और गरीमानुरूप गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महोत्सव मनाया ।
इस बार अक्षय तृतीया दो होने से 14 और 15 मई दोनों दिन आराधकों की मान्यता को मान देते 47 तपस्वीयो को पारणा कराया गया । 14 एंव 15 तारीख को उपवास से वर्षीतप पारणा मनोरमा बेन चोपड़ा,अर्चना बेन चोपड़ा, ममता बेन गांधी, चंदनबालाजी दख, रितेशजी खाबिया, विजयजी चतुर, शकुन्तलाजी चतुर, कु दिविशा मालव, चेतनाजी कोठारी, कु निशा मेहता, विरेंद्रजी बम्बोरी, श्रीकांताजी बम्बोरी, सुनिताजी भटेवरा, रमेशजी खाबिया, हेमंतजी दख, साक्षीजी दख, सरोज जी जैन, पदमा बाई खिमेसरा, विकास जी धूपिया, शिल्पा जी धूपिया, विनोद जी पितलिया, निष्ठा जी पितलिया, राकेश जी खिमेसरा, अर्चना जी खिमेसरा, मुकेश जी मेहता, दिलीप जी मोदी, संगीता जी मोदी, आशाजी भंडारी, प्रमिला जी गांधी, ललित जी गांधी, हंसादेवी सियार, संगीता बेन नलवाया, कलावती जैन एंव एकासने से मधुबाला बेन, मीना गादिया, शेलेन्द्र पीपाड़ा, सारिका पीपाड़ा, कु हर्षिता पीपाड़ा, संजय पीपाड़ा, अंगुरबाला कोठारी, पूर्णिमा बोहरा, जयप्रभा रुनवाल, सम्पतबेन नलवाया, रीना बेन जैन और कार्यक्रम के संयोजनकर्ता श्री सौरभ भंडारी, जीतेन्द्र चोपड़ा, सुमित कटारीया, लोकेश मेहता, पंकज मेहता, सचिन चोपड़ा ने संघ सहयोग से आयोजन पूर्ण होने पर तपस्वीयों और परिवार की अनुमोदना की ।