महामारी में कालाबाजारी ना करे- मुनिश्री ने दी हिदायत

अक्षय तृतीय पर हुआ महाअभिषेक एवं गन्ने के रस से पक्षाल

बदनावर । श्री शंखेश्वर पुरम् तीर्थ की पावन भूमि पर गच्छाधिपति आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीजी के शिष्य मधुरवक्ता श्रमणरत्न मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म.सा.की पावन निश्रा में आदिनाथ प्रभु एवं सिद्धांचल तीर्थ के दोहे स्तुति के माध्यम से शांतिधारा महा अभिषेक का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इसका लाभ तलेगांव पुना निवासी अनिताबेन रविंद्र कुमारजी यश संयम ओसवाल परिवार को मिला । फेसबुक के माध्यम से हजारों गुरुभक्तों ने लाइव अभिषेक देखने का लाभ लिया ।
इस मौके पर मुनिश्री रजतचन्द्र विजयजी ने आदिनाथ दादा के गुणगान किए। वर्षीतप की महिमा बताई एवं जनमानस को महामारी के चलते दौर में कालाबाजारी ना करने की हिदायत दी । महाअभिषेक करवाया। साथ में ही उन्होंने अपने बड़े भ्राता जिनका तीसरे वर्षीतप का पारणा दहाणु महाराष्ट्र में हुआ। मुनिश्री ने तपस्या की सांता पुछी व तप की खूब खूब अनुमोदना की। मुनिश्री ने लाइव आयोजन में भारत वर्ष के सभी तपस्वीयों की साता पूछते हुए मुनिश्री ने बताया 17 मई को दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराजा साहेब का दीक्षा एवं आचार्य पदवी का दिन है इस निमित्त अवसर पर मोहनखेड़ा तीर्थ उद्धारक कविरत्न आचार्य देव श्री विद्याचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. द्वारा 50 वर्षों पूर्व सर्व प्रथम लिखित गुरु गुण स्वरुप श्री राजेन्द्र सूरि गुरु चालीसा का सुन्दरतम वीडियो रिलीज होगा। जिसमें स्वर स्वयं मुनि श्री रजतचन्द्र विजयजी ने दिए हैं। इस मौके पर शांतिधारा महा अभिषेक एवं गुरु पादुका स्तोत्र द्वारा अभिषेक होगा व गुरु चालीसा का लाइव आयोजन होगा।
अक्षय तृतीया पर्व पर इनको मिला लाभ
मूलनायक शंखेश्वर दादा के गन्ने के रस से पक्षाल व फुल पूजा का लाभ अनिलजी प्रकाशजी ललवानी ,दादा गुरुदेव के पक्षाल व मंगल दीपक धन्नालालजी बोराना, ब्रास पूजा केसर पूजा एवं भगवान की आरती का लाभ मनीषजी मथुरालालजी बोकडिय़ा, दादा गुरुदेव की आरती विजय शांतिलालजी बोहरा को मिला। ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी नरेंद्रजी मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Play sound