रूचि प्रमोद पार्श्वनाथ जिनालय की वार्षिक ध्वजारोहण वर्षगांठ 18 मई को

रतलाम| शान्ति निकेतन कालोनी बुद्देश्वर रोड रतलाम स्थित रूचि प्रमोद पार्श्वनाथ जिनालय मंदिर की वार्षिक ध्वजारोहण वर्षगांठ 18 मई को मनेगी| सुबह 8.45 बजे से 9.45 बजे के बीच लाभार्थी परिवार की सीमित संख्या में मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढाई जावेगी| इस आयोजन में कोरोना प्रोटोकाल  का कढाई से पालन होगा|रूचि प्रमोद पार्श्वनाथ जिनालय मंदिर ट्रस्ट मण्डल के सचिव श्री दिपेन्द्र कोठारी ने धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकागण से अपने निवास पर नवकार महामन्त्र का जाप और  पुण्यहाम पुण्यहाम का स्मरण करते हुए कोरोना काल के दौरान असमय काल कवलित आत्माओ की शान्ति के लिए प्रार्थना करने का आव्हान किया है| उन्होंने संक्रमित आत्माओ के उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ,मीडिया बन्घु ,जनप्रतिनिधि,सामाजिक रचनात्मक संस्थाओ के सदस्यों आदि के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की है | आमजन से भारत को इस महामारी से निजात मिले, ऐसा संकल्प करने की अपील भी की है,जिससे भविष्य मै धर्ममय गंगा अनवरत बहती रहे|

Play sound