गुरभक्त तपस्वी श्रीमति सोहनबाई डांगी का निधन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा के लिए एक अपूरणीय क्षति है

जावरा (अभय सुराणा) । संसार में जो कुछ भी हो रहा है वह सब ईश्वरीय विधान है हम और आप तो केवल निमित्त मात्र हैं इसीलिये कभी भी ये भ्रम न पालें कि मै न होता तो क्या होता जो होना है वह निश्चित है ऐसे ही बिरले व्यक्तित्व की धनी धार्मिक भावना से ओतप्रोत जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा रखनें वाली गुरभक्त तपस्वी श्रीमति सोहनबाई डांगी का निधन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा के लिए एक अपूरणीय क्षति है आप बहुत स्ट्रांग एवं अपनें निर्णय पर अटल रहनें वाली श्री मति सोहन बाई डांगी अपनें कर्मों का क्षय करनें के लिए सदा धार्मिकता से परिपूर्ण सामायीक प्रतिक्रमण स्वाध्याय आदी नियमित करती थी साथ ही जीवदया एवं मानवसेवा के कार्य गुप्त रुप से करनें में विश्वास करती थी उक्त जानकारी देते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पुर्व महामंत्री संदीप रांका ने आप अपनें पिछे भरापुरा परिवार छोड़कर गयें आपके पतिदेव सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा के पुर्व अध्यक्ष के साथ नगर कि विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए हैं । आपके सुपुत्र मनोज श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन दिवाकर नवयुवक मंडल जावरा अध्यक्ष है ।आपका आपके भ्राता श्री संघ जावरा के पुर्व अध्यक्ष पुखराज कोचच्टा, वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल मल कोचच्टा एवं महेंद्र कोचच्टा भईजी है ।
आपके असामयिक अरिहंत शरण होने पर परिवार जन के साथ समाजजन ने भी अपनी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देव धर्म गुरु परिवार को इस व्रजपात को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

Play sound