दस जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित

रतलाम, 21 सितंबर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:-

  1. ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल को 03 अक्टूबर से 28 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल को 02 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार तक विस्तारित किया गया है।
  2. ट्रेन संख्या 01906 आसारवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल को 06 अक्टूबर से 01 दिसंबर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल–आसारवा स्पेशल को 05 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार तक विस्तारित किया गया है।
  3. ट्रेन संख्या 01908 उधना–आगरा कैंट स्पेशल को 07 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट–उधना स्पेशल को 06 अक्टूबर से 24 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तक विस्तारित किया गया है।
    4.ट्रेन संख्या 01909 आसारवा–आगरा कैंट स्पेशल को 06 अक्टूबर से 24 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट–आसारवा स्पेशल को 05 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार तक विस्तारित किया गया है।
  4. ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल को 03 अक्टूबर से 28 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 01 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार तक विस्तारित किया गया है।
    6.ट्रेन संख्या 04106 उधना–प्रयागराज स्पेशल को 02 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज–उधना स्पेशल को 01 अक्टूबर से 29 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार तक विस्तारित किया गया है।
    7.ट्रेन संख्या 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल को 04 अक्टूबर से 29 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक रविवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल को 03 अक्टूबर से 28 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार तक विस्तारित किया गया है।
  5. ट्रेन संख्या 04140 दादर–प्रयागराज स्पेशल को 04 अक्टूबर से 29 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक रविवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज–दादर स्पेशल को 02 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार तक विस्तारित किया गया है।
  6. ट्रेन संख्या 04176 दादर–सूबेदारगंज स्पेशल को 06 अक्टूबर से 24 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04175 सूबेदारगंज–दादर स्पेशल को 04 अक्टूबर से 22 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक रविवार तक विस्तारित किया गया है।
  7. ट्रेन संख्या 04178 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल को 07 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल को 06 अक्टूबर से 24 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवन ऐप से भी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *