​नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने लायन्स नेत्र चिकित्सालय जावरा में करवाया नेत्र परीक्षण व्यवस्थाओं की सराहना

​जावरा (नि.प्र.) । लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय अपने सेवा संकल्प और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर निरंतर जन-जन का विश्वास अर्जित कर रहा है।
चिकित्सालय की विश्वसनीयता और ख्याति के चलते नागदा-खाचरौद के लोकप्रिय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने जावरा स्थित लायन्स नेत्र चिकित्सालय पहुँचकर अपना संपूर्ण नेत्र परीक्षण करवाया। उक्त जानकारी देते हुए लायन्स क्लब जावरा के सचिव ला. संदीप रांका ने बताया की
​चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एन. के. वर्मा ने विधायक डॉ. चौहान का विधिवत नेत्र परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान विधायक महोदय ने डॉ. वर्मा से नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. गुरु संदीप रांका, पूर्व अध्यक्ष ला. अनिल धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष ला. सजी वर्गीस तथा ला. नरेंद्र संघवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​परीक्षण के उपरांत विधायक डॉ. चौहान ने चिकित्सालय परिसर का गहन निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं व व्यवस्थाओं को लेकर क्लब पदाधिकारी अध ला. सुधीर जैन सचिव ला. गुरु संदीप रांका, पुर्वाध्यक्ष ला. अनिल धारीवाल पुर्वाध्यक्ष ला. सजीवर्गीस ला. नरेंद्र संघवी से विचार-विमर्श किया।
चिकित्सालय की कार्यप्रणाली और आधुनिक सुविधाओं से प्रभावित होकर डॉ. चौहान ने कहा, “लायन्स क्लब जावरा द्वारा महानगरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधा जावरा जैसे नगर में सुलभ कराना अत्यंत प्रशंसनीय है। यही सच्ची मानव सेवा और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है।”
​उन्होंने चिकित्सालय परिसर में व्याप्त स्वच्छता, अनुशासित वातावरण और समर्पित स्टाफ के सेवाभाव की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। साथ ही, समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ नेत्र चिकित्सा पहुँचाने के क्लब के इस सेवा संकल्प को अनुकरणीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *