पर्युषण महापर्व समापन पर निकली श्रीजी की शोभायात्रा

दीक्षार्थी अंकित भैया की निकाली बिनोली, समाजजनों ने सामूहिक रूप से की गोद भराई

रतलाम। दिगंबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर शनिवार को श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर, स्टेशन रोड से श्रावक संघ के तत्वावधान में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसी अवसर पर आगामी 25 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किले से दीक्षा लेने वाले दीक्षार्थी अंकित भैया की बिनोली भी निकाली जाएगी।
शोभायात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा श्रीजी की आरती कर धर्मलाभ लिया जाएगा । वहीं दीक्षार्थी अंकित भैया की समाजजनों द्वारा गोद भराई की जाएगी । रतलाम में आज शोभायात्रा टीआईटी रोड, गीता मंदिर, बैंक कॉलोनी एवं स्टेशन रोड होते हुए पुनः श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।मंदिर पहुंचने के पश्चात जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद समाजजनों ने सामूहिक रूप से दीक्षार्थी अंकित भैया की गोद भराई कर उनके आगामी संयम जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।शोभायात्रा में समाज के प्रमुखजनों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *