परिजनों की सहमति से नेत्रदान, नेत्रम संस्था की प्रेरणा से संपन्न हुई प्रक्रिया

रतलाम। महालक्ष्मी नगर, वकील कॉलोनी निवासी नानकराम गुरनानी की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति गुरनानी के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके परिजनों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए नेत्रदान की सहमति प्रदान की। उनके इस निर्णय से ज्योति गुरनानी की आंखें अब दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाने का माध्यम बनेंगी।
नेत्रम संस्था के गिरधारीलाल वर्धानी, जय टेकचंदानी एवं राजू मलकानी की प्रेरणा से पुत्र अनिल गुरनानी, दिनेश गुरनानी एवं नीलम गुरनानी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही गीता भवन न्यास, बड़नगर के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डॉ. ददरवाल तत्काल बड़नगर से रतलाम पहुंचे और मोहनलाल राठौड़ के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। उनकी तत्परता के कारण समय पर नेत्रदान संभव हो सका।
इस अवसर पर हेमन्त मूणत, शलभ अग्रवाल, जितेंद्र सिंह चौहान, संजय नैनानी एवं गिरधारीलाल वर्धानी उपस्थित रहे।
डॉ. ददरवाल के हाथों 1011वां नेत्रदान
ज्ञातव्य रहे कि डॉ. जी.एल. ददरवाल के हाथों यह 1011वां नेत्रदान संपन्न हुआ। सूचना मिलते ही बड़नगर से रतलाम पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कराना उनकी निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और नेत्रदान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी तत्पर सेवाओं के कारण एक बार फिर नेत्रदान का संकल्प समय पर पूरा हो सका।
एक संकल्प… जो मृत्यु के बाद भी किसी की दुनिया रोशन कर दे
नेत्रदान केवल आंखों का दान नहीं, बल्कि किसी अंधेरी जिंदगी में उजाले की सौगात देने का संकल्प है। हमारा जीवन समाप्त होने के बाद भी हमारी आंखें किसी जरूरतमंद के जीवन में नई सुबह ला सकती हैं।
नेत्रम संस्था आमजन से मार्मिक अपील करती है कि मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लें और अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दें। आपके द्वारा लिया गया यह छोटा-सा निर्णय किसी ऐसे व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटा सकता है, जो वर्षों से दुनिया को देखने की प्रतीक्षा कर रहा है।
आइए, ऐसा संकल्प लें कि हमारे जाने के बाद भी हमारी आंखों से किसी की दुनिया रोशन होती रहे।
नेत्रदान करें — मृत्यु के बाद भी रोशनी बांटें।
नेत्रदान के लिए संपर्क करें — नेत्रम संस्था, रतलाम
हेमन्त मूणत — 9993231313
24×7 नेत्रदान सहायता