जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने आचार्य श्री महाश्रमण जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया

नागरिकों के स्वस्थ और निरोगी होने की प्रार्थना की

इन्दौर | इंदौर जिले के प्रभारी तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन किए और उन्होंने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। श्री सिलावट ने आचार्य श्री से प्रार्थना की कि सभी नागरिक स्वस्थ और निरोगी रहें। कोरोना का प्रभाव समाज से शीघ्र ही समाप्त हो। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेंदोला तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Play sound